{"_id":"69d62efaabca5a8a89098cc0","slug":"video-jasure-matholi-wins-first-prize-in-bhajan-mandali-competition-24-teams-participated-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: भजन मंडली प्रतियोगिता में जसूर-मठोली ने जीता पहला पुरस्कार, 24 टीमों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: भजन मंडली प्रतियोगिता में जसूर-मठोली ने जीता पहला पुरस्कार, 24 टीमों ने लिया भाग
अयोध्या धाम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बीते दिनों भजन मंडली प्रतियोगिता में नूरपुर अंचल की जसूर-मठोली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल करते हुए विजेता टीम के रूप में खिताब को अपने नाम किया। अयोध्या धाम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की उक्त प्रतियोगिता में देशभर के 24 राज्यों की टीमों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। इस दौरान नेपाल की एकल संस्था की टीम ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति से सबका ध्यान आकर्षित किया। देश भर से आई विभिन्न राज्यों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नूरपुर अंचल की जसूर-मठोली टीम ने उत्कृष्ट भजन प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उक्त प्रतियोगिता में जसूर-मठोली टीम ने यात्रा संस्कार शिक्षा के अध्यक्ष सरूप गुलियाल और नूरपुर अंचल अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद विजेता टीम की वापिसी पर अंचल की समस्त टीम ने सामूहिक रूप से राजा का तालाब में भव्य स्वागत किया।इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी के साथ विजेता टीम का अभिनंदन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।