Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Major Tragedy in Meerut: School Bus Carrying Children Overturns into Ditch in Daurala; 50 Children On Board
{"_id":"69d5d4c2f58752f1150056b2","slug":"video-major-tragedy-in-meerut-school-bus-carrying-children-overturns-into-ditch-in-daurala-50-children-on-board-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बड़ा हादसा : दौराला में बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलटी, 50 बच्चे थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बड़ा हादसा : दौराला में बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलटी, 50 बच्चे थे सवार
मेरठ के दौराला क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10–12 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 50 से 55 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं।
यह बस खेड़ी टप्पा लावड़ मार्ग स्थित सेंट मैरी एकेडमी स्कूल की बताई जा रही है, जिसे आसिफ ट्रांसपोर्ट संचालित कर रहा था। रूट नंबर-1 की इस बस को चालक रूमान चला रहा था। बस उरला, चिंदौड़ी, लावड़ और मवीमीरा गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।
बताया गया कि अझौता मोड़ पार करने के बाद अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस पलटते ही अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।