{"_id":"69d5d91f7e9f9d1407068f75","slug":"video-video-gada-ma-pasha-tasakara-sa-palsa-mathabhaugdha-eka-bthamasha-ghayal-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा में पशु तस्करों से पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा में पशु तस्करों से पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल
गोंडा। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्जनपदीय पशु तस्कर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश दद्दन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र निवासी दद्दन और उसके साथी फारूख के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान दद्दन को गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटनास्थल से पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक चार पहिया वाहन तथा 1.27 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दद्दन पर पशु तस्करी के 8 और फारूख पर 4 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।