{"_id":"6984aa513e0731544e066925","slug":"shahpur-covers-15-km-in-four-hours-traffic-jam-causes-trouble-kangra-news-c-95-1-kng1004-219269-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शाहपुर में डेढ़ किलोमीटर का सफर चार घंटे में, जाम ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शाहपुर में डेढ़ किलोमीटर का सफर चार घंटे में, जाम ने किया परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 06 Feb 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर के 39 मील से लेकर द्रमण पेट्रोल पंप तक लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पठानकोट–मंडी फोरलेन निर्माण के चलते लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को शाहपुर के 39 मील से लेकर द्रमण पेट्रोल पंप तक करीब चार घंटे लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए और चंद मिनट का सफर घंटों में तब्दील हो गया। लंबे जाम के कारण लंबे रूट की बसों के साथ-साथ सेना के वाहन भी जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
फोरलेन निर्माण के तहत शाहपुर के 39 मील से द्रमण क्षेत्र में अंडरपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका लगभग 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही यहां सर्विस लेन का निर्माण भी किया गया है। फिलहाल निर्माण कार्य के चलते वाहनों को सिंगल सर्विस लेन से ही गुजरना पड़ रहा है।
वीरवार को दोपहर करीब दो बजे से शाम छह बजे तक सिंगल सर्विस लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। 39 मील से द्रमण की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर है, जिसे सामान्य तौर पर तय करने में पांच मिनट का समय लगता है, लेकिन जाम के कारण वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे।
गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में कई बार वाहनों को गगल के सनौरा चौक से लंज होते हुए 32 मील की ओर डायवर्ट किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
Trending Videos