फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shahpur Nagar Panchayat gets a new chief administrator.

Kangra News: शाहपुर नगर पंचायत को मिले नए सिपहसालार

Sat, 13 Jun 2026 09:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 13 Jun 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
Shahpur Nagar Panchayat gets a new chief administrator.
नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक में चुने गई अध्यक्
शाहपुर (कांगड़ा)। नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सर्वसम्मति से अपने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-3 से निर्वाचित पार्षद बविता को शाहपुर नगर पंचायत का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर-5 से निर्वाचित पार्षद राजीव पटियाल को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बविता और उपाध्यक्ष राजीव पटियाल को पटका पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों जनप्रतिनिधियों के कुशल नेतृत्व में शाहपुर नगर पंचायत विकास की नई इबारत लिखेगी तथा क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने आशा व्यक्त की कि नगर पंचायत की पूरी टीम आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शाहपुर के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगी तथा इस नगर पंचायत को एक आदर्श स्थानीय निकाय के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed