सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Skill became a support...life was enhanced with makeup

Kangra News: हुनर बना सहारा...शृंगार से संवारी जिंदगी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Skill became a support...life was enhanced with makeup
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

धर्मशाला। हुनर, हिम्मत और परिवार के सहयोग से कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है, इसका जीवंत उदाहरण हैं सुनीता। वर्ष 2001 में ब्यूटीशियन का काम शुरू करने वाली सुनीता आज स्वयं सहायता समूह से जुड़कर 30 से अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवा रही हैं।
पति के निरंतर प्रोत्साहन और परिवार के सहयोग से उन्होंने अपने हुनर को व्यवसाय में बदला और इसी हुनर को निहार कर अब सुनीता सालाना आठ लाख रुपये से अधिक टर्नओवर कर रही हैं। उनकी यह सफलता आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। 47 वर्षीय सुनीता जीवन चौहान थुरल की रहने वाली हैं। उनको ब्यूटीशियन का काम करते हुए 25 साल हो चुके हैं। वह कांगड़ा सहित अन्य जिलों में भी दुल्हनों को तैयार करने के लिए पहुंचती हैं। नया सीखने के लिए वह वर्ष 2024 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। इसके बाद उन्होंने कोदरे सहित अन्य मोटे अनाज से सिड्डू, मोमो, चाऊमीन आदि बनाना सिखा। इसके बाद उन्हें दुकान खोलने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइलेंस भी मिल गया। साथ ही उन्होंने अपने साथ आठ समूह बनाकर अन्य महिलाओं को सिखाना भी शुरू किया। वर्तमान में उनके साथ 30 से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं, जो आत्मनिर्भर बन कर प्रति माह 10 से 15 हजार रुपये कमा रही हैं। सुनीता ने अपनी सफलता का श्रेय पति को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति से मिला प्रोत्साहन
सुनीता ने बताया कि वह बैजनाथ के उतराला की रहने वाली हैं। वह दिल्ली में ही पली-बड़ी हैं। इसके बाद 19 वर्ष की आयु में उनकी शादी थुरल निवासी जीवन चौहान से हो गई। इस दौरान उनके पति ने उन्हें जीवन में कुछ करने की सलाह दी। सलाह मिलने के बाद उन्होंने दो साल का ब्यूटीशियन का कोर्स किया। वर्ष 2024 में स्वयं सहायता समूह की जानकारी मिली। समूह के साथ जुड़कर उन्होंने खाने के साथ हर्बल उत्पाद भी बनाना शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि समय की कदर और परिवार का सहयोग महिलाओं को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed