{"_id":"6a2c1bc0722d0ad554091640","slug":"speeding-private-bus-collides-with-tempo-while-overtaking-19-passengers-injured-kangra-news-c-95-1-kng1045-239150-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ओवरटेक करते टेंपो से भिड़ी तेज रफ्तार निजी बस, 19 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ओवरटेक करते टेंपो से भिड़ी तेज रफ्तार निजी बस, 19 यात्री घायल
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए बस दुर्घटना के घायल। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सिविल बाजार में एक तेज रफ्तार निजी बस ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे मालवाहक ऑटो (टेंपो) और सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कुल 19 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला भेजा गया।
पुलिस के अनुसार लोअर श्याम नगर निवासी मनोज कुमार (44) अपने कर्मचारी राजेश कुमार के साथ ऑटो में चरान खड्ड से धर्मशाला बस अड्डे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिविल बाजार स्थित रैन शेल्टर के पास सामने से आ रही निजी बस के चालक सुलिंद्र पाल ने ओवरटेक करने के प्रयास में गलत लेन में प्रवेश कर लिया और ऑटो को सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर घिसटता हुआ किनारे जा टकराया, जबकि बस अनियंत्रित होकर रिटेनिंग वॉल से जा भिड़ी। हादसे के कारण व्यस्त मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। अस्पताल में अधिकतर मरीजों के सीटी स्कैन और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में एक बुजुर्ग के सिर पर चोट आने के कारण उन्हें कुछ समय ऑब्जर्वेशन में रखा गया था, वहीं एक बच्चे की टांग में टांके लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई। धर्मशाला के थाना प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि रक्कड़ निवासी बस चालक सुलिंद्र पाल (49) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है दोनों चालकों के खून के नमूने जांच के लिए लिए हैं।
घायलों की सूची...
- मिनाक्षी (46) पत्नी कैलाश, निवासी सिद्धपुर
- ऊषा देवी (62) पत्नी पुन्नू राम, निवासी दाड़ी
- आयूष (13) पुत्र अमित, निवासी धर्मशाला
- अक्षित (12) पुत्र पृथिपाल, निवासी दाड़ी
- रीना (38) पत्नी पृथिपाल, निवासी दाड़ी
- अहाना (7) पुत्री मीनाक्षी, निवासी सिद्धपुर
- सुरेश कौंडल (75) पुत्र सिधु राम, निवासी तंगरोटी
- आनवी (17) पुत्री पवन कुमार, निवासी दाड़ी
- कृतिका (16) पुत्री सुरेंद्र, निवासी रक्कड़
- कमला (49) पत्नी भगवान दास, निवासी सिद्धबाड़ी
- पुष्पा (60) पत्नी प्रकाश चंद, निवासी त्रेंबलु
- मनोज (44) पुत्र जीत राम, निवासी धर्मशाला
- राजेश (37) पुत्र महावीर, निवासी शामनगर
- अनिल (66) पुत्र जैरी राम, निवासी टंग
- पवना देवी (62) पत्नी अमी चंद, निवासी दाड़ी
- खुशी (19) पुत्री अमी चंद, निवासी दाड़ी
- सुलिंद्र पाल (49) पुत्र जगदीश चंद, निवासी रक्कड़
- नीलम (52) पत्नी गुरशरण, निवासी ढगवार
- मोहित (25) पुत्र सुनील, निवासी बरियाल
सड़क हादसे में घायल 19 यात्रियों को क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया था। सभी घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध करवाने के बाद घर भेज दिया गया है। केवल एक बुजुर्ग मरीज को सिर में चोट होने के कारण कुछ समय के लिए निगरानी (ऑब्जर्वेशन) में रखा गया था। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला।