फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Strengthen the communication system with Aapda Mitra: Rathore

आपदा मित्र के साथ संचार तंत्र को बनाएं और सशक्त : राठौर

Tue, 28 Jul 2026 07:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the communication system with Aapda Mitra: Rathore
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आपदा मित्रों के साथ संचार तंत्र को और सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। सोमवार को कांगड़ा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कार्यालय के दौरे के दौरान उन्होंने आपदा पूर्व तैयारियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और संचार प्रणालियों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को आपदा मित्रों के प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने और स्वयंसेवकों की क्षमता वृद्धि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। राठौर ने जिले के विभिन्न ट्रैकिंग मार्गों पर स्थापित आपदा मित्र स्टेप्स पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पर्यटकों और ट्रैकर्स को सही दिशा मिल रही है तथा रास्ता भटकने की घटनाओं पर अंकुश लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक आपदा के समय प्रशासन और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाते हैं। दौरे के दौरान उन्होंने वीएचएफ सेट, सैटेलाइट फोन और हैम रेडियो जैसी वैकल्पिक संचार प्रणालियों की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया तथा आपदा मित्र व राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी कांगड़ा विनय कुमार ने आपदा मित्रों को उचित पहचान व सम्मान देने की बात कही, ताकि अधिक युवा समाज सेवा से जुड़ें। वहीं, प्रशिक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह ने राहत व बचाव कार्यों में विभिन्न एजेंसियों के साथ डीडीएमए के समन्वय तंत्र की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed