{"_id":"69d419b810de40203b017855","slug":"the-administration-and-government-were-surrounded-by-slogans-in-the-morning-and-the-citys-pace-was-halted-in-the-afternoon-kangra-news-c-95-1-kng1037-228168-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुबह नारों से घेरा प्रशासन और सरकार, दोपहर बाद रोकी शहर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुबह नारों से घेरा प्रशासन और सरकार, दोपहर बाद रोकी शहर की रफ्तार
विज्ञापन
भारतीय सैनिकों का सम्मान...धर्मशाला के गांधी वाटिका चौक पर एटीएस और जीपीएस को लेकर कर्मिशियन
विज्ञापन
धर्मशाला। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के विरोध में जिला मुख्यालय में व्यावसायिक वाहन ऑपरेटरों ने सुबह 8:45 से लेकर शाम 7:40 तक चक्का जाम किया। सुबह के समय तो ऑपरेटरों ने निजी वाहनों को मैक्लोडगंज की तरफ जाने दिया लेकिन दोपहर बाद सख्त रुख अपनाते हुए सभी वाहनों को रोक दिया। इससे पर्यटकों समेत लोगों की परेशानी बढ़ गई।
सुबह 8:45 बजे से गांधी वाटिका चौक में पहुंचे जिलेभर के ऑपरेटर सड़क के बीच बैठ गए। एक तरफ से निजी, सरकारी बसों और दोपहिया वाहनों को जाने दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारे लगाए। पूर्वाह्न 11 बजे एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन माैके पर पहुंचे और उन्होंने भी प्रदर्शन कर रहे ऑपटरेरोंकी बात सुनी।
इस बीच एडीएम शिल्पी बेक्टा भी पहुंची और अपने स्तर पर मामले का हल निकालने के लिए बात की। इसके बाद भी ऑपरेटर नहीं माने और धरना-प्रदर्शन जारी रखा। उनका कहना है कि 19 मार्च से वे लगभग चार बार उपायुक्त से मिले पर वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिस कारण हमें यह कदम उठाना पड़ा।
दोपहर 12:30 बजे के बाद उन्होंने प्रदर्शन को उग्र किया। 1 बजे के बाद उन्हाेंने केवल आर्मी वाहन और एबुलेंस के अलावा किसी भी वाहन को नहीं गुजरने दिया। साथ ही दोपहर बाद 2:43 पर कोतवाली बाजार-एमसी सड़क मार्ग को भी उन्होंने बंद कर दिया था। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ कुछ समय के लिए तनातनी भी हुई। इसके बाद शाम 7:40 बजे डीसी के आश्वासन के बाद वे माने और धरना खत्म किया।
परिवार सहित हम दिल्ली से मैक्लोडगंज घूमने आए थे। मैक्लोडगंज से तो हम वापस आ गए पर यहां से हमारी गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। मेरे साथ परिवार के लगभग 10 से 15 सदस्य हैं, उसमें छोटे बच्चे भी हैं। -राजेंद्र, पर्यटक दिल्ली
अपने दाेस्तों के साथ धर्मशाला और मैक्लोडगंज घूमने आए हैं। धर्मशाला पहुंचे और जब हम मैक्लोडगंज जाने के लिए गाड़ी का पता करने लगे तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आज कोई भी टैक्सी नहीं जाएगी, क्योंकि सभी हड़ताल पर हैं। -विकास, चंडीगढ़
हम छह दोस्त मैक्लोडगंज में घूमने आए हैं। वहां पर हमने घूम लिया, पर अब जब वापस धर्मशाला पहुंचे तो पता चला कि सभी निजी बसों और टैक्सियों को हड़ताल है। हमने ज्वालामुखी माता के दर्शन के लिए जाना था लेकिन कोई साधन न होने के चलते यहीं पर ही रुकना पड़ेगा। -वंश पर्यटक, दिल्ली
Trending Videos