{"_id":"69ee25339a5d82ef6108342c","slug":"the-air-force-rescued-two-pilots-stranded-in-the-tatwani-hills-kangra-news-c-95-1-ssml1021-231813-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एयरफोर्स ने रेस्क्यू किए तत्वानी की पहाड़ियों पर फंसे दो पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एयरफोर्स ने रेस्क्यू किए तत्वानी की पहाड़ियों पर फंसे दो पायलट
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीड़ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद रविवार को दो पैराग्लाइडर पायलट तत्वानी की दुर्गम पहाड़ियों में दुर्घटना का शिकार हो गए। राजस्थान के अरुण सिंह और गुजरात के राजन दयोल (रंजन गुप्ता) को जिला प्रशासन और भारतीय वायुसेना ने सुरक्षित निकाल लिया गया है। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार बैजनाथ उपमंडल के गुरण धार और तत्वानी क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। हादसा स्थल इतना दुर्गम था कि वहां कोई सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं था और पैदल पहुंचने में कई घंटे लग सकते थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने केंद्र से संपर्क कर तत्काल वायुसेना की सहायता मांगी।
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि राजस्थान निवासी अरुण सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि गुजरात के पायलट राजन दयोल पहाड़ियों के बीच एक पेड़ पर फंस गए थे। वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों ने जोखिमपूर्ण पहाड़ियों और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच तालमेल बिठाते हुए विशेष बचाव अभियान चलाया। पुलिस स्थानीय बचाव दल और एयरफोर्स के समन्वित प्रयासों से दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर एयरलिफ्ट किया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X