सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tender Age, Lofty Flight Ashvi Dhiman of Saliana Kangra Receives the Bharat Seva Puraskar

नन्ही उम्र, बड़ी उड़ान: कांगड़ा के सलियाणा की आश्वी धीमान को भारत सेवा पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 27 Apr 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

कांगड़ा जिले की सलियाणा गांव की आश्वी धीमान को मात्र 8 वर्ष की आयु में भारत सेवा पुरस्कार एक्सक्लूसिव कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Tender Age, Lofty Flight Ashvi Dhiman of Saliana Kangra Receives the Bharat Seva Puraskar
आश्वी धीमान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सलियाणा गांव की आश्वी धीमान ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मात्र 8 वर्ष की आयु में आश्वी को भारत सेवा पुरस्कार एक्सक्लूसिव कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कला, अभिनय और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। आश्वी धीमान एक यंग आर्टिस्ट, टीवी एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने 175 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसके साथ ही उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रतिष्ठित पुस्तकों में भी दर्ज हो चुका है। आश्वी ने विभिन्न मंचों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य किया है और अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीता है। उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास उन्हें अन्य बच्चों से अलग पहचान दिला रहे हैं। यह सम्मान न केवल आश्वी के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed