{"_id":"69ee23fb7c4e79a23e027646","slug":"aunt-and-nephew-use-sharp-weapons-in-a-land-dispute-leaving-both-bleeding-kangra-news-c-95-1-kng1004-231794-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जमीन विवाद में चाची और भतीजे में चले तेजधार हथियार, दोनों लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जमीन विवाद में चाची और भतीजे में चले तेजधार हथियार, दोनों लहूलुहान
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत भरवाना पंचायत के भुआणा वार्ड में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 6:30 बजे सपना पत्नी कर्म चंद खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान उनका भतीजा राज कुमार वहां पहुंच गया। पुराने जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि राजकुमार ने अपनी चाची सपना के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया, वहीं बचाव में सपना ने भी राजकुमार के गले पर वार कर दिया।
वारदात के बाद दोनों पक्ष लहूलुहान हो गए, जिन्हें तुरंत पालमपुर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पंचरुखी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है ताकि विवाद के सही कारणों का पता लगाया जा सके। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X