सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Only hardworking workers will get respect in the organization: Venugopal

संगठन में कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा मान-सम्मान : वेणुगोपाल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 27 Apr 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
Only hardworking workers will get respect in the organization: Venugopal
धर्मशाला में पहुंचने पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का स्वागत करते
विज्ञापन
कांगड़ा। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को गुप्तगंगा में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में तीन राज्यों से आए 80 जिलाध्यक्षों को भविष्य की राजनीति के लिए विजय मंत्र दिया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी में केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलेगा जो धरातल पर रहकर जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे।
Trending Videos

शिविर को संबोधित करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद करते हुए भविष्य के सियासी माहौल की टोह ली और कहा कि वैचारिक दृढ़ता ही संगठन को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि यदि कांग्रेस न होती, तो आज का आधुनिक हिमाचल इस गौरवशाली स्वरूप में अस्तित्व में नहीं होता। राज्य के गठन से लेकर इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कांग्रेस का योगदान निर्णायक रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से लेकर आधुनिक बुनियादी ढांचे तक देश की जो पहचान बनी है, वह कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है।
बूथ स्तर पर मजबूती और युवाओं पर फोकस
वेणुगोपाल ने सभी जिलाध्यक्षों से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर की राजनीति को मजबूत करें और संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जड़ें इतिहास में गहरी हैं, लेकिन भविष्य को संवारने के लिए हमें धरातल पर सक्रियता बढ़ानी होगी। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed