{"_id":"69cc290e5964d89ea007f4f7","slug":"the-corporation-will-form-separate-teams-to-complete-the-property-survey-kangra-news-c-95-1-kng1045-227117-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: प्रापर्टी सर्वे पूरा करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: प्रापर्टी सर्वे पूरा करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाएगा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
-90 प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा, 31 मार्च रखी थी समय सीमा
-ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होगा डाटा, लगेंगे तीन माह
-- -- -- -- -
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में चल रहे प्रॉपर्टी सर्वे को समय पर पूरा करने के लिए अब निगम प्रशासन नई रणनीति पर काम कर रहा है। शेष कार्य को तेजी से निपटाने के लिए नगर निगम अलग-अलग टीमों का गठन करेगा, जो हर वार्ड में जाकर शेष घरों और अन्य संपत्तियों का सर्वे पूरा करेंगी।
मौजूदा समय में करीब 90 फीसदी सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, निर्धारित समय सीमा 31 मार्च रखी गई थी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सर्वे अधूरा रह जाने के कारण अब इसे पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। गठित की जाने वाली टीमें घर-घर जाकर संपत्तियों का विवरण जुटाएंगी। इसमें रिहायशी, व्यावसायिक और अन्य प्रकार की प्रॉपर्टी को शामिल किया जाएगा।
सर्वे पूरा होने के बाद डाटा को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसमें करीब तीन माह का समय लग जाएगा। यानी अगर अप्रैल में प्रॉपर्टी सर्वे पूरा कर लिया जाता है तो जुलाई तक नगर निगम के मर्ज एरिया में प्रॉपर्टी और हाउस टैक्स लेना शुरू कर दिया जाएगा। मर्ज एरिया के लोगों को मार्च, 2020 से अभी तक का पूरा टैक्स चुकाना पड़ेगा।
नगर निगम धर्मशाला में 31 मार्च तक सर्वे को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी कुछ काम बाकी है। शेष घरों में सर्वे करने के लिए टीमों का गठन किया जाएगा, जो घर-घर जाकर प्रापर्टी की पैमाइश करेंगी।
-जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
Trending Videos