फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The new executive committee of the Jaysinghpur Block Congress has been constituted.

Kangra News: जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में 17 उपाध्यक्ष नियुक्त

Fri, 31 Jul 2026 12:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 31 Jul 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
The new executive committee of the Jaysinghpur Block Congress has been constituted.
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की स्वीकृति के बाद संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने अधिसूचना जारी की। ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत डढवाल के नेतृत्व में गठित टीम में वरिष्ठ और युवा नेताओं को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

पार्टी ने सुनील राणा, दिनेश कुमार, लखवीर सिंह मिन्हास, अमित राणा, अशोक पटियाल सहित 17 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया है। अभिषेक सूद, सुमित सैनी, सौरभ कटोच, सुनील कुमार, सतीश कुमार, सुनीता कुमारी, संजीव राणा, अशोक धीमान और संतोष कुमार को महासचिव तथा विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

रितु पटियाल, बिंता कटोच, सिम्पल रमोत्रा सहित 19 कार्यकर्ताओं को सचिव बनाया गया है। संजय डोगरा और ध्रुव देव प्रवक्ता, जबकि मनोज गुलेरिया और सुरेंद्र चंदेल सोशल मीडिया समन्वयक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जोन अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। इनमें केसर चंद कटोच (हारसी), प्रवीण मल्होत्रा (हलेड़), बैनी चंद धीमान (जयसिंहपुर), अजय शर्मा (लंबागांव), दिनेश कुमार (अंद्रेटा) और सुख राम (सलियाना) शामिल हैं।

वर्तमान व पूर्व विधायक, बोर्ड-निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला परिषद व ब्लॉक समिति के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष तथा सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुख कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नई टीम जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए पार्टी को और मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed