{"_id":"69ac2761aa65af13bd0bbaf2","slug":"the-role-of-women-in-agriculture-and-animal-husbandry-is-most-important-prof-panda-kangra-news-c-95-1-ssml1019-223176-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि और पशुपालन में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम: प्रो. पांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि और पशुपालन में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम: प्रो. पांडा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व छात्रा डॉ. तरुणा के साथ स्टाफ सद
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने और पशुधन विकास में महिलाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
प्रो. पांडा ने पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि, अनुसंधान और प्रशासन के क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन और करियर में सफलता के लिए समानता, समर्पण और पेशेवर उत्कृष्टता के मूल्यों को अपनाना अनिवार्य है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।
आईपीएस डॉ. तरुणा कमल ने साझा किए अनुभव
इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व छात्रा और आईपीएस अधिकारी डॉ. तरुणा कमल ने प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल उपलब्धियों का सम्मान नहीं हैं, बल्कि ये समाज में महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने की आवश्यकता के प्रति जागरूकता भी पैदा करते हैं। उन्होंने समाज में लैंगिक समानता लाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
Trending Videos