फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The union will hold a symbolic protest on September 21 against the privatization of HRTC.

Kangra News: एचआरटीसी के निजीकरण के विरोध में 21 सितंबर को संघ का सांकेतिक धरना

Wed, 29 Jul 2026 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 Jul 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
The union will hold a symbolic protest on September 21 against the privatization of HRTC.
देहरा में हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में उपस्थित सदस्य। स्रोत : संघ
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। एचआरटीसी के संभावित निजीकरण और विभिन्न नीतियों के विरोध में हिमाचल परिवहन मजदूर संघ 21 सितंबर को निगम मुख्यालय में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान संघ की ओर से मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री को ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे। यह निर्णय देहरा में प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई संघ की दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा, परिवहन प्रभारी मंगत राम नेगी और अखिल भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के हिमाचल प्रभारी संजय पंडित विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने बताया कि बैठक में निगम की वित्तीय स्थिति, बसों के कल-पुर्जों व सामग्री की कमी के कारण प्रभावित हो रहे रखरखाव पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

संघ ने अलग फाइनेंस कंपनी बनाने, किलोमीटर स्कीम के तहत बाहरी राज्यों के मार्गों पर बसें चलाने, कार्यशालाओं व ड्राइविंग स्कूलों को निजी हाथों में सौंपने, इलेक्ट्रिक बसों में निजी चालकों की नियुक्ति और कर्मचारियों के डिजिटल कार्ड के लिए 118 रुपये शुल्क लेने का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा देने, हर माह की पहली तारीख को वेतन व पेंशन भुगतान, परिचालकों की वेतन विसंगतियां दूर करने और 80 माह से लंबित नाइट ओवरटाइम एरियर, डीए व 50,000 रुपये की किस्त जारी करने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर संघ ने भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस बैठक में प्रदेशभर से करीब 120 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed