{"_id":"6a481b5dcb9e6b6444083033","slug":"thieves-made-off-with-cash-and-merchandise-as-well-as-cctv-cameras-from-a-general-store-kangra-news-c-95-1-ssml1021-242798-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मनियारी की दुकान से नकदी-सामान के साथ सीसीटीवी कैमरे भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मनियारी की दुकान से नकदी-सामान के साथ सीसीटीवी कैमरे भी ले गए चोर
Sun, 05 Jul 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
मसरेड चौक के झियोल रोड पर स्थित एक मनियारी की दुकान के शटर का चोरों ने तोड़ा ताला। जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत मसरेड़ चौक के झियोल रोड स्थित एक मनियारी की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।
दुकान मालिक राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर गल्ले से सात हजार रुपये से अधिक की नकदी और अन्य कीमती सामान गायब मिला।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सार्वजनिक और निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की आवाजाही का सुराग मिल सके।
विज्ञापन
एएसपी धर्मशाला वीर बहादुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मसरेड़ पंचायत की प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि चोर वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई हथौड़ी और छेनी दुकान में ही छोड़ गए। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर, घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने भी बाजार क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त करने की मांग उठाई है।