{"_id":"6a81b908e6ccca4570094e4e","slug":"tourists-flouting-traffic-rules-kangra-news-c-95-1-kng1004-250496-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे पर्यटक
Mon, 17 Aug 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करते बाइक सवार। -अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। सावन अष्टमी मेले के चलते पड़ोसी राज्यों से जिला कांगड़ा पहुंच रहे पर्यटक बेखौफ होकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन सवारियां बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, तेज रफ्तार और बाइकों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने से सड़कों पर हादसों का खतरा बढ़ गया है।
रविवार को धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर और मैक्लोडगंज मार्गों पर पंजाब और हरियाणा नंबर के दोपहिया वाहनों की टोलियां नियमों की अनदेखी करती नजर आईं। कई चालकों ने हेलमेट के बजाय सिर पर केवल पटके लपेट रखे थे तो कई वाहनों पर बड़े झंडे लगाकर तेज गति से वाहन दौड़ाए जा रहे थे, जिससे अन्य चालकों की दृश्यता प्रभावित हो रही है।
बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में आ रहे इन पर्यटकों के कारण यातायात पुलिस के लिए भी व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया है। पूर्व में कई मामलों में इन वाहनों के पते फर्जी पाए गए थे, जिसके चलते अब पुलिस विशेष सख्ती बरत रही है।
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि बाहरी राज्यों से दोपहिया वाहनों पर आने वाले नियम तोड़ने वाले पर्यटकों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे चालकों के ऑनलाइन चालान नहीं किए जाते, बल्कि मौके पर ही नकद जुर्माना वसूला जाता है, क्योंकि अक्सर इनके पते फर्जी निकलते हैं। प्रतिदिन ऐसे 10-15 चालान करने के अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव के भी औसतन 5-6 चालान किए जा रहे हैं।