फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tubewell out of order for 12 days; drinking water crisis deepens in Bhanai Daglu.

Kangra News: 12 दिन से ट्यूबवेल ठप, भनेई डागलू में गहराया पेयजल संकट

Sun, 21 Jun 2026 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 21 Jun 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
Tubewell out of order for 12 days; drinking water crisis deepens in Bhanai Daglu.
गर्मी में पानी को तरसे लोग, दो दिन में समाधान न होने पर विभाग के घेराव की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जवाली (कांगड़ा)। नगर पंचायत जवाली के वार्ड-1 भनेई डागलू में ट्यूबवेल पिछले 12 दिनों से बंद पड़ा है। मोटर खराब होने के कारण क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में उन्हें पीने के पानी, खाना बनाने और पशुओं के लिए पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर ट्यूबवेल की मोटर ठीक कर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे जल शक्ति विभाग जवाली का घेराव करेंगे।
वहीं, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता निर्मल सिंह ने बताया कि मोटर को मरम्मत के लिए भेजा गया है और जल्द ही समस्या का समाधान कर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed