{"_id":"69cc29b5dd554c48620cc66c","slug":"uncertainty-persists-over-panchayat-elections-with-a-delay-in-the-reservation-roster-creating-unease-among-aspiring-candidates-kangra-news-c-95-1-ssml1008-227280-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पंचायत चुनाव पर संशय बरकरार, आरक्षण रोस्टर में देरी से इच्छुक दावेदारों में बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पंचायत चुनाव पर संशय बरकरार, आरक्षण रोस्टर में देरी से इच्छुक दावेदारों में बेचैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मार्च महीना समाप्त होने के बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी नहीं हो सका है। इस देरी के चलते चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों में असमंजस और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
संभावित उम्मीदवार रोस्टर जारी होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि 30 या 31 मार्च तक आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया जाएगा लेकिन यह उम्मीद भी पूरी नहीं हो सकी।
हालांकि जिला प्रशासन नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर चुका है। शहरी निकायों का रोस्टर सामने आने के बाद पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों को भी जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन फिलहाल उन्हें और इंतजार करना पड़ रहा है।
विशेष रूप से उन पंचायतों और वार्डों को लेकर दावेदारों की चिंता बढ़ी हुई है, जो लंबे समय से आरक्षित हैं। ऐसे में कई संभावित उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनारक्षित होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दावेदारों ने तो अनिश्चितता के बावजूद सोशल मीडिया पर अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
847 ग्राम पंचायतें
जिले में 847 ग्राम पंचायतें, 4857 पंचायत वार्ड, जिला परिषद के 54 वार्ड और पंचायत समिति के 377 वार्ड शामिल हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर न्यायालय से हाल ही में नए निर्देश प्राप्त हुए हैं। इन निर्देशों के मद्देनजर सरकार और उच्च अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। जल्द ही आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया जाएगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। हेमराज बैरवा, उपायुक्त कांगड़ा
Trending Videos