{"_id":"6a2c26e08cdc9b253909e24b","slug":"up-youth-injured-by-electric-shock-dies-in-tanda-kangra-news-c-95-1-ssml1021-239236-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: करंट लगने से घायल यूपी के युवक की टांडा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: करंट लगने से घायल यूपी के युवक की टांडा में मौत
Sat, 13 Jun 2026 09:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 13 Jun 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुलह (कांगड़ा)। भवारना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ जमूला में एक मकान में पेंट का काम करते समय करंट लगने से घायल हुए 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने टांडा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक आकाश, पुत्र राधेश्याम, मूल रूप से गांव नितवापुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था और वर्तमान में भवारना के बड़घवार में किराये के मकान में रह रहा था। गत 7 जून को गढ़ जमूला में पेंट का कार्य करते समय वह अचानक बिजली की तारों के संपर्क में आ गया था, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
हादसे के तुरंत बाद उसे सिविल अस्पताल पालमपुर ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया था। टांडा में चार दिनों तक चले इलाज के बाद 11 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई ओम प्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि यह हादसा काम के दौरान बिजली की तारों की ओर ध्यान न जाने के कारण हुआ। परिजनों ने इस घटना में किसी भी व्यक्ति की लापरवाही या गलती से साफ इनकार किया है तथा किसी पर भी कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है।