{"_id":"6a5f655aac4b5ec080041510","slug":"van-used-in-theft-at-gaggal-liquor-shop-recovered-from-poonch-kangra-news-c-95-1-kng1004-246039-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गगल के शराब ठेके में चोरी के लिए प्रयुक्त वैन पुंछ से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गगल के शराब ठेके में चोरी के लिए प्रयुक्त वैन पुंछ से बरामद
Wed, 22 Jul 2026 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगल (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार स्थित शराब के ठेके में तीन जुलाई की रात हुई 74 हजार रुपये की चोरी के मामले में गगल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई वैन को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर से बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा।
उल्लेखनीय है कि तीन जुलाई की मध्य रात्रि चोरों ने गगल बाजार में शराब ठेके का ताला तोड़कर 74 हजार रुपये की नकदी उड़ाई थी। चोरी की पूरी वारदात ठेके के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसमें एक आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और हाईवे पर लगे अन्य कैमरों की मदद से कड़ियों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई।
तफ्तीश के दौरान मुख्य आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के पुंछ निवासी के रूप में हुई। सुराग मिलने के बाद गगल पुलिस की टीम ने पुंछ में दबिश दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी युवक भाग गया, लेकिन पुलिस ने मौके से वैन को जब्त कर गगल थाना पहुंचा दिया है। डीएसपी कांगड़ा मनोज धीमान ने बताया कि आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है और जल्द ही दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।