{"_id":"6a4f339b6c7d538c870d3b83","slug":"vanshika-rana-miss-teen-diva-india-2026-top-30-palampur-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Miss Teen Diva India 2026: पालमपुर की वंशिका राणा टॉप-30 में, राष्ट्रीय मंच पर करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Miss Teen Diva India 2026: पालमपुर की वंशिका राणा टॉप-30 में, राष्ट्रीय मंच पर करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व
Thu, 09 Jul 2026 11:07 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:07 AM IST
सार
पालमपुर के उपमंडल बैजनाथ की रहने वाली वंशिका राणा का चयन मिस टीन दिवा इंडिया 2026 के टॉप-30 प्रतिभागियों में हुआ है। जयपुर में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व और व्यवहारिक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
वंशिका राणा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की बेटी वंशिका राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के बैजनाथ क्षेत्र के पपरोला की रहने वाली वंशिका राणा का चयन प्रतिष्ठित सौंदर्य एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिता मिस टीन दिवा इंडिया 2026 के टॉप-30 प्रतिभागियों में हुआ है। इस उपलब्धि के साथ वह राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
मिस टीन दिवा इंडिया 2026 का आयोजन राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के विभिन्न चरण 11 से 18 जुलाई तक आयोजित होंगे, जबकि ग्रैंड फिनाले और अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को होगा। देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन केवल सौंदर्य के आधार पर नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संचार कौशल, मंच संचालन क्षमता और व्यवहारिक दक्षता जैसे विभिन्न मानकों पर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
वंशिका राणा के टॉप-30 में चयन से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए वंशिका को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनसे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
यदि वंशिका राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करती हैं तो यह उपलब्धि हिमाचल की युवा प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और प्रदेश की बेटियों को फैशन, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रीय मंचों पर आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा।