{"_id":"6a4f60a618997163f50521c2","slug":"video-anurag-thakur-jwalamukhi-bjp-training-camp-congress-ram-politics-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur News: ज्वालामुखी में बोले अनुराग ठाकुर, राम के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Thakur News: ज्वालामुखी में बोले अनुराग ठाकुर, राम के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:19 PM IST
Link Copied
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया, जबकि कांग्रेस लंबे समय तक राम मंदिर और रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाती रही।
अनुराग ठाकुर ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चौखाट में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान-2026 में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोपड़ा की प्रधान बबली ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ वार्ड पंच रजत शर्मा, अश्वनी कुमार, ओम प्रकाश, गुलवंत, नीरज, साहिल, अंकु, अंकित, अतुल और नितिन भी भाजपा में शामिल हुए।
पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ज्वालामुखी, जसवां-परागपुर और देहरा मंडलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यकर्ताओं के दायित्व तथा केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है, ताकि कार्यकर्ता जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें।
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आज राजनीतिक लाभ के लिए भगवान श्रीराम का नाम ले रही है। उन्होंने दावा किया कि जब अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण पूरा हुआ तो विपक्ष का कोई प्रमुख नेता दर्शन के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि जनता इन सभी घटनाओं से परिचित है और लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।