फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   We already knew that our son had made the supreme sacrifice during Operation Sindoor: Garaj Singh.

हमें पहले से था पता, बेटा ऑपरेशन सिंदूर में हुआ है बलिदान : गरज सिंह

Sun, 28 Jun 2026 08:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
We already knew that our son had made the supreme sacrifice during Operation Sindoor: Garaj Singh.
शाहपुर के वीर सपूत सूबेदार मेजर पवन जरियाल के माता-पिता अपने बेटे की तस्वीर के साथ।-जागरुक पाठक
बेटे को मरणोपरांत 15 जनवरी 2026 को राजस्थान में मिला है सेना मेडल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। केंद्र सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले छह सैन्य कर्मियों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की 'रोल ऑफ ऑनर' सूची में सार्वजनिक किए जाने के बाद बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल के परिजनों ने कहा कि उन्हें पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि उनके बेटे ने इसी अभियान में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

बलिदानी के पिता सेवानिवृत्त हवलदार गरज सिंह ने बताया कि परिवार को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को मरणोपरांत 15 जनवरी 2026 को राजस्थान में सेना मेडल से भी सम्मानित किया गया था। अब केंद्र सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानियों के नाम सार्वजनिक किए जाने से पूरे परिवार को अपने बेटे के बलिदान पर गर्व है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मई 2025 में भारत ने आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। केंद्र सरकार ने पहली बार आधिकारिक रूप से उन छह सैन्य कर्मियों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की 'रोल ऑफ ऑनर' सूची में शामिल किए हैं, जिन्होंने इस अभियान के दौरान देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। इसे ऑपरेशन सिंदूर की शहादतों की पहली औपचारिक सार्वजनिक स्वीकृति माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed