सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Chachiyan; husband and in-laws arrested.

Kangra News: चचियां में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति के साथ सास-ससुर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 14 Jun 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Chachiyan; husband and in-laws arrested.
पालमपुर थाने के बाद हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस कर्मी। -संवाद
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के तहत चचियां (नगरी) में एक 31 वर्षीय विवाहित महिला की घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को पुलिस थाना पालमपुर में जोरदार हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चचियां में शनिवार को पूजा घर के बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिली थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे तुरंत उपचार के लिए गोपालपुर अस्पताल ले गए, जहां तैनात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ससुराल वालों का दावा है कि पूजा ने बाथरूम में जाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पालमपुर थाना से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया। रविवार को पूजा की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भारी संख्या में पालमपुर थाने पहुंच गए और न्याय की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी उच्च शिक्षित (एमसीए पास) थी और कभी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती, उसे मार दिया गया है। आक्रोशित मायके वाले इस बात पर अड़ गए कि वे बेटी का अंतिम संस्कार ससुराल के आंगन में ही करेंगे और इसके लिए वे अपने साथ गाड़ियों में लकड़ियां भी लेकर आए थे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को लोगों को समझने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आखिरकार पुलिस ने परिजनों को समझाया और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच ससुराल पक्ष के स्थानीय श्मशान घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार करवाया। बताया जा रहा है कि पूजा की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसका एक चार साल का बेटा है। मृतका का पति मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है और मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed