{"_id":"6a2d4b3ae426d31d9406e30a","slug":"wrestler-somveer-from-rohtak-won-the-badi-maali-at-the-dangal-kangra-news-c-95-1-kng1034-239252-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रोहतक के सोमवीर पहलवान ने जीती दंगल की बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रोहतक के सोमवीर पहलवान ने जीती दंगल की बड़ी माली
Sun, 14 Jun 2026 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। ढसोली के कन्याट में आयोजित जय पीर बाबा दंगल की बड़ी माली का खिताब रोहतक के सोमवीर पहलवान ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में सोमवीर रोहतक ने आदित्य रोहतक को पटखनी देकर यह जीत दर्ज की। क्षेत्र के कन्याट और झिकली ढसोली स्थित कांजू पीर स्थल पर आयोजित छिंज मेले में हिमाचल सहित देशभर के नामी पहलवानों ने अपने कुश्ती के कौशल दिखाए।
दंगल कमेटी ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उधर, झिकली ढसोली में आयोजित कांजू पीर दंगल की फाइनल कुश्ती विनय कुमार ढसोली और साहिल भरमाड़ के बीच खेली गई। कांटे की टक्कर वाले इस कड़े मुकाबले में साहिल भरमाड़ विजेता रहे। दोनों ही स्थानों पर आयोजित दंगलों के समापन पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। संवाद