सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth arrested with 823 grams of hashish in Nurpur

Kangra News: नूरपुर में 823 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 01 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 823 grams of hashish in Nurpur
विज्ञापन
नूरपुर। क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 823 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार एसटीएफ कांगड़ा की टीम मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक सुलियाली की ओर से मोटरसाइकिल पर नूरपुर आ रहा है और उसके पास मादक पदार्थ है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खज्जन हटली मोड़ के पास नाका लगाकर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 823 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान हर्ष कुमार (20) निवासी वीपीओ हटाली जम्वाल, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला द्वारा की गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed