{"_id":"6a0eda08e680c724ab07f93a","slug":"104-voters-did-not-like-the-candidates-in-the-civic-elections-kullu-news-c-89-1-ssml1012-176858-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निकाय चुनाव में 104 मतदाताओं को पसंद नहीं आए उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निकाय चुनाव में 104 मतदाताओं को पसंद नहीं आए उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू में सबसे अधिक 53 और निरमंड में एक ने दबाया नोटा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में नगर निकाय चुनाव में 104 मतदाताओं को कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आया है। इन मतदाताओं ने चुनाव में नोटा का बटन दबाया है। नगर परिषद कुल्लू, मनाली, नगर पंचायत भुंतर, बंजार और निरमंड में 17 मई को नगर निकाय चुनाव हुए। मतदाता वोट डालने पोलिंग बूथ तक जरूर पहुंचे लेकिन उन्होंने किसी को भी मतदान नहीं किया, सिर्फ नोटा दबाकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
नगर परिषद कुल्लू के 11 वार्डों में 53 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। नगर पंचायत भुंतर में 24, नगर परिषद मनाली में 22, बंजार में चार और निरमंड नगर पंचायत में सबसे कम एक व्यक्ति ने नोटा दबाया। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में नगर निकाय चुनाव में 68.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोगों ने नगर निकाय के चुनाव में अपनी सहभागिता दर्ज करते हुए भारी संख्या में भाग लिया। अब इसी तरह से पंचायती राज चुनाव करवाने पर फोकस है। जिले में निकाय चुनाव के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए राजनीति का माहौल गर्म है। बताया जा रहा है कि अंदरखाते भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता इस पर काम कर रहे हैं। संवाद
Trending Videos