सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three candidates of same ideology face to face in Dhaugi

Kullu News: धाउगी में एक ही विचारधारा के तीन प्रत्याशी आमने-सामने

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 21 May 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
Three candidates of same ideology face to face in Dhaugi
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। पंचायती राज चुनाव में प्रत्याशी अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। वहीं, जिला कुल्लू की सैंज घाटी के धाउगी वार्ड में मुकाबला रोचक होने वाला है। वार्ड में एक ही विचारधारा के तीन प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जबकि इस वार्ड से सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 25 वर्षों तक आरक्षित रहने के बाद इस बार यह वार्ड ओपन है और इसी कारण वाडर् में चुनावी सरगर्मी चरम पर है।
Trending Videos

बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला धाउगी वार्ड से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें तीन ने नामांकन वापस लिया है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र तीन प्रमुख चेहरे बने हुए हैं। खास बात यह है कि तीनों प्रत्याशी एक ही वैचारिक पृष्ठभूमि और संगठनात्मक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। इनमें तेजा सिंह ठाकुर भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं, उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दो बार पंचायत प्रधान के पद पर रह चुके हैं। दूसरे ओम प्रकाश ठाकुर छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे हैं। भाजपा से लंबे समय से जुड़कर वह दो बार मंडल अध्यक्ष सहित संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। तीसरे दर्शन ठाकुर युवा चेहरा है। बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। छात्र राजनीति में भी उन्होंने विद्यार्थी परिषद के माध्यम से लंबे समय तक सक्रिय रूप से कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed