सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhuntar market full of apricots, prices fell

Kullu News: खुमानी से भरी भुंतर मंडी, कीमतें गिरीं

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 21 May 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
Bhuntar market full of apricots, prices fell
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की स्थानीय भुंतर सब्जी मंडी में इन दिनों खुमानी की आवक बढ़ने लगी है, जिसके चलते बाजार में इसके दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को मंडी में खुमानी 55 से 95 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकी। कुछ दिन पहले तक यही खुमानी 140 रुपये प्रति किलो तक बिक रही थी, जिससे बागवानों को बेहतर मुनाफा मिल रहा था।

मंडी के आढ़ती इशान चौधरी और गुलशन कुमार ने बताया कि पिछले दिनों मंडी में खुमानी की आवक बेहद कम थी। सीमित मात्रा में फल पहुंचने के कारण व्यापारियों के बीच मांग अधिक रही और किसानों को अच्छे दाम मिल रहे थे लेकिन अब बागवानों की ओर से बड़ी मात्रा में खुमानी मंडी पहुंच रही है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आढ़तियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम और गुणवत्ता के अनुसार खुमानी को फिर से अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे बाहरी राज्यों में हिमाचली खुमानी की मांग बढ़ेगी, वैसे ही मंडी में कीमतों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

भुंतर सब्जी मंडी में इन दिनों सुबह से ही बागवानों और व्यापारियों की भारी आवाजाही देखी जा रही है। खुमानी सीजन शुरू होते ही किसानों को बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी है। वहीं, दामों में उतार-चढ़ाव के बीच बागवान बाजार की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed