{"_id":"69e905cab13551b75c0fb9ce","slug":"22397-voters-will-decide-the-fate-of-the-candidates-in-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1001-174552-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में 22,397 मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में 22,397 मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। नगर निकाय का निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के बाद अब सियासी पारा चढ़ गया है। कुल्लू जिले के नगर निकायों में कुल 22,397 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। कुल्लू नगर परिषद, मनाली नगर परिषद, नगर पंचायत भुंतर, नगर पंचायत बंजार और नगर पंचायत निरमंड में नगर निकाय चुनाव का एलान होने के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दावेदार अब 29 अप्रैल से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 30 अप्रैल और दो मई को नामांकन जमा किए जा सकेंगे। 29 अप्रैल या इससे पहले मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
कुल्लू जिले के नगर निकायों में कुल 11333 पुरुष और 11063 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक रोचक मुकाबला नगर परिषद कुल्लू में है। कुल 11 वार्डों वाली नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 1, 2, 4 अनारक्षित हैं जबकि महिला के लिए 3, 5, 7, 8, 9 आरक्षित किया गया है। इसके अलावा 6 नंबर वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए, 10 नंबर वार्ड को अनुसूचित जनजाति और 11 नंबर वार्ड अनुसूचित जाति पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं नगर पंचायत भुंतर में प्रत्याशियों के बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।
वहीं दूसरी ओर नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने अब कमर कस ली है। नगर निकायों के लिए दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। नामांकन के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव लड़ने के चाहवानों ने मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X