सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourism business will remain closed in protest against the dam survey.

Kullu News: बांध के सर्वे के विरोध में बंद रहेगा पर्यटन कारोबार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
Tourism business will remain closed in protest against the dam survey.
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। केंद्रीय जल आयोग की ओर से डिंफुक नाले में प्रस्तावित बांध के सर्वे को रोकने का विरोध बढ़ता जा रहा है। कोकसर पंचायत ने विरोध में दो दिन की जगह अब चार दिनों तक पर्यटन से जुड़े सभी कारोबार को बंद करने का निर्णय लिया है। 21 और 22 अप्रैल को अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से कोकसर तक साहसिक गतिविधियों से लेकर फूड वेंडर भी पूरी तरह से बंद रहे।
Trending Videos

पंचायत वासियों ने केवल दो दिन कोकसर बंद का फैसला लिया था। इसको लेकर फिर से आपस में विचार विमर्श के बाद बंद को दो दिन के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन मिरूपा और उपप्रधान प्रदीप आजाद ने बताया कि 24 अप्रैल को कोकसर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से स्थानीय विधायक अनुराधा राणा की अगुवाई में मिलेगा। इसके बाद ही अगली रणनीति तय की जाएगी। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर केंद्र सरकार से भी गांव की सुरक्षा के मद्देनजर साइट बदलने के लिए बात रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed