सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The message of saving the earth was given through the slogan

Kullu News: स्लोगन से दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:44 AM IST
विज्ञापन
The message of saving the earth was given through the slogan
विज्ञापन
कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल में मनाए गए पृथ्वी दिवस पर हमारी शक्ति, हमारा ग्रह थीम पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इको क्लब के विद्यार्थियों ने पौधारोपण, स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ और स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन जैसे संदेशों पर पोस्टर और नारे प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। सभी विद्यार्थियों ने मिलकर संकल्प लिया कि वे पृथ्वी को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल संरक्षण करने सहित अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed