{"_id":"69e8c860000bc6efd00f8cb1","slug":"ensure-preparations-with-coordination-kunika-kullu-news-c-89-1-ssml1012-174549-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"समन्वय के साथ सुनिश्चित करें तैयारियां : कुनिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समन्वय के साथ सुनिश्चित करें तैयारियां : कुनिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन की ओर से बैठकों का दौर जारी है। बुधवार को केलांग में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका एकर्स ने की। इस दौरान सिस्सू हेलिपैड, मार्ग प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा प्रबंध, स्वच्छता, मीडिया समन्वय और अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध, सुव्यवस्थित और पूर्ण समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाए जिससे दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। सिस्सू हेलिपैड की पूर्ण कार्यशीलता, मार्ग की मरम्मत, सुरक्षा बलों की अग्रिम तैनाती, भीड़ नियंत्रण और अटल टनल क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक तैयारियों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन, पुलिस, बीआरओ, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य संबद्ध एजेंसियां आपसी समन्वय से कार्य करेंगी। मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम, मीडिया पास व्यवस्था, कंट्रोल रूम की स्थापना, सेक्टर और नोडल अधिकारियों की तैनाती सहित आपात स्थिति के लिए वैकल्पिक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला, ओसी 70 आरसीसी लेफ्टिनेंट कर्नल तेजस मोरे, वनमंडलाधिकारी इंद्रजीत सीरा, खंड विकास अधिकारी डॉ. विवेक गुलेरिया, तहसीलदार विकास कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग सूर्या शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अजय गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अश्वनी कुमार गुलेरिया, डीजीएम पर्यटन विकास निगम बलदेव सिंह ओक्टा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X