सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Navya of Bhagat Singh House topped in speech.

Kullu News: भाषण में भगत सिंह सदन की नव्या रहीं अव्वल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:27 AM IST
विज्ञापन
Navya of Bhagat Singh House topped in speech.
विज्ञापन
ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में विजेताओं को किया सम्मानित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी।
भुंतर (कुल्लू)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में क्विज, भाषण, चित्रकला, शिल्प और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिमानी और गीतांजलि ने किया। भाषण प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन की दसवीं कक्षा की नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आर्यभट्ट सदन की शिवांगी द्वितीय स्थान पर रहीं। विवेकानंद सदन की निवेदिता और आर्यभट्ट सदन की इशिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता को तीन समूहों में आयोजित किया गया। प्राथमिक वर्ग में कार्तिक शर्मा प्रथम, सात्विक ठाकुर और तन्वी द्वितीय जबकि अथर्व और निमिषा तृतीय स्थान पर रहे। माध्यमिक वर्ग में शानवी ठाकुर प्रथम, शाशवी द्वितीय और अनिकेत ठाकुर व स्वास्तिक तृतीय स्थान पर रहे। उच्च वर्ग में शिवांगी प्रथम, सिमरन द्वितीय और रितिका तृतीय स्थान पर रहीं। नैंसी को सांत्वना पुरस्कार जबकि खुशबू और तानिया को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किए गए। नारा लेखन प्रतियोगिता में स्वास्तिक और साक्षी प्रथम, यशस्वी और रागिनी द्वितीय, जबकि सानिध्य और सानिया तृतीय स्थान पर रहे। शिल्पकला प्रतियोगिता में नौवीं की सिमरन और चौथी के अक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पांचवीं के आरव और शिवांश ठाकुर तथा तीसरी के आरुष द्वितीय रहे। चौथी के सक्षम और नितिन तृतीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन ने प्रथम, स्वामी विवेकानंद सदन ने द्वितीय तथा संत कबीर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में जगदीश, इंद्रा, अनु, रीनू शर्मा, प्रेमा और सुनीता शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रशासक कैलाश गौतम ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रधानाचार्य गणेश भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमें स्वच्छ जल, वायु और वातावरण प्रदान करती है, इसलिए हमें इसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर स्कूल प्रशासक, समस्त स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed