{"_id":"6a3c18a5950b5bdc6208f1df","slug":"58-drivers-took-the-trial-in-kullu-and-three-in-keylong-kullu-news-c-89-1-ssml1015-179738-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में 58, केलांग में तीन चालकों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में 58, केलांग में तीन चालकों ने दिया ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने बस सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए अस्थायी चालकों (एचटीवी) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम ने कुल्लू और केलांग डिपो में 25-25 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
बुधवार को भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों के ट्रायल भी लिए गए। कुल्लू डिपो में 25 सीटों के लिए 58 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनका ट्रायल लिया गया। वहीं, केलांग डिपो में 25 पदों के लिए केवल तीन आवेदन ही प्राप्त हुए। निगम के अनुसार चयनित चालकों को डिपो की आवश्यकता के अनुसार दैनिक आधार पर तैनात किया जाएगा।
एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान न आए और परिचालन जरूरतें पूरी हो सकें, इसके लिए अस्थायी चालकों की नियुक्ति की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल्लू और केलांग दोनों डिपो में चालक तैनात किए जाएंगे।