{"_id":"6a3cf36b161d26fb9205a3c4","slug":"video-kungsh-20-ashadh-fair-2026-ani-kullu-july-4-to-6-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: कुंगश का 20 आषाढ़ मेला 4 से 6 जुलाई तक, तीन आराध्य देवताओं की मौजूदगी बनेगी मुख्य आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: कुंगश का 20 आषाढ़ मेला 4 से 6 जुलाई तक, तीन आराध्य देवताओं की मौजूदगी बनेगी मुख्य आकर्षण
Ankesh Dogra
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:52 PM IST
Link Copied
आनी उपमंडल की कुंगश पंचायत में आयोजित होने वाला पारंपरिक 20 आषाढ़ मेला इस वर्ष 4 से 6 जुलाई तक धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा, कमेटी विस्तार और धन संग्रह की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
मेला कमेटी ने बताया कि इस वर्ष मेले में क्षेत्र के तीन प्रमुख आराध्य देवता—श्री पनेऊई नाग कुंगशी महादेव, विनणी महादेव (लोमश ऋषि) और माहु नाग देवता विशेष रूप से शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति मेले की धार्मिक गरिमा और आकर्षण को बढ़ाएगी। कमेटी ने क्षेत्रवासियों से मेले को सफल बनाने में सहयोग की अपील भी की है।
मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो भव्य सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इसके अलावा पंचायत स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता, महिला रस्साकशी प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और महिला मंडलों के कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कलाकारों का चयन आगामी बैठक में किया जाएगा।
मेला कमेटी के अनुसार, मेले के लिए प्लॉट आवंटन का कार्य 26 जून से शुरू होगा। इच्छुक व्यापारी कमेटी से संपर्क कर अपने स्टॉल के लिए स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।