{"_id":"6a3d0370574dda50fd09acb4","slug":"publicity-for-welfare-schemes-to-start-tomorrow-anil-kullu-news-c-89-1-ssml1015-179768-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार कल से : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार कल से : अनिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से यह अभियान 27 जून से 6 जुलाई तक आयोजित होगा।
जिला लोक संपर्क अधिकारी अनिल धीमान ने बताया कि विभाग की ओर से अधिकृत सांस्कृतिक दल अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों तथा नशा निवारण संबंधी संदेशों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान लोगों को सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सामाजिक न्याय और नशा मुक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। अभियान के तहत 27 जून को मातला और लाहुंड, 28 जून को घाट और गनेउली गांव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। 1 जुलाई को लारी और हलैणी तथा 2 जुलाई को सलिंगचा और फोजल में कार्यक्रम होंगे। 6 जुलाई को सिंहवी, कुंगश और थाच में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे। संवाद