सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government has burdened electricity consumers: Akhilesh

बिजली उपभोक्ताओं पर सरकार ने डाला बोझ : अखिलेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
Government has burdened electricity consumers: Akhilesh
कुल्लू। प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर जनता से समर्थन हासिल किया था। सरकार बनने के लगभग चार वर्ष बाद भी यह वादा धरातल पर नहीं उतर पाया है।
विज्ञापन

कहा कि मुफ्त बिजली देने के बजाय कांग्रेस सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं पर फ्यूल चार्ज, मिल्क सेस और अन्य अतिरिक्त शुल्क का बोझ डाल दिया है। इससे प्रदेश के लाखों परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। अब जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है। सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा करने में विफल साबित हुई है। उन्होंने पूछा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा आखिर कब पूरा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed