{"_id":"6a3d05328f4bd5fae90c9c48","slug":"the-army-planted-3200-saplings-in-the-hills-of-talada-panchayat-kullu-news-c-89-1-ssml1012-179761-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेना ने तलाड़ा पंचायत की पहाड़ियों में रोपे 3,200 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेना ने तलाड़ा पंचायत की पहाड़ियों में रोपे 3,200 पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
133 इन्फेंट्री बटालियन के जवानों ने दिया पर्यावरण का संदेश
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज/लारजी (कुल्लू)। 133 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) ईको डोगरा भारतीय प्रादेशिक सेना ने पर्यावरण की दिशा में काम करते हुए पौधरोपण किया है। वीरवार को बटालियन के सूबेदार दलीप कुमार शर्मा की अगुवाई में डोगरा बी कंपनी के जवानों ने सैंज घाटी की ग्राम पंचायत तलाड़ा की रोट, सारीधार और कंढ़ा की पहाड़ियों पर पौधों को रोपण किया है।
इस मुहिम में क्षेत्र के महिला मंडलों ने भी भाग लिया। करीब 3,200 पौधे रोपे गए। सूबेदार दलीप कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को बचाना अब केवल वन विभाग का काम नहीं, बल्कि हर लोगों की जिम्मेदारी है। कहा कि सेना हमेशा देश की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी वचनबद्ध रही हैं। उन्होंने इस पहल में स्थानीय महिला मंडल का आभार जताया है। इस दौरान ग्राम पंचायत के प्रधान पन्ना लाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन