सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Judo competition in Kalaihli starts on the 28th; 300 athletes to showcase their skills.

Kullu News: कलैहली में 28 से जूडो स्पर्धा, 300 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
Judo competition in Kalaihli starts on the 28th; 300 athletes to showcase their skills.
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। खेल प्रतिभा को नई उड़ान देने के उद्देश्य से 28 जून को एलएमएस खेल परिसर कलैहली में 16वीं ओपन जिला जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जिला जूडो संघ ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी करतार सिंह गुलेरिया शिरकत करेंगे।

जिला जूडो संघ के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता आयोजन में रमेश कुमार, विपिन चंदेल, सत्यपाल, सोनू कुमार, रीतिन पठानिया आदि भी योगदान देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed