{"_id":"69ab0da40309101ad10c7c5c","slug":"a-two-room-house-burned-in-jarwala-banjar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-170661-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार के जरवाला में दो कमरों का मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार के जरवाला में दो कमरों का मकान जला
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल होकर मकान तक पहुंची आग की लपटें, सेब के पेड़ भी जले
आग से लाखों का नुकसान,ग्रामीणां ने पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। जिला की बंजार घाटी की गोपालपुर पंचायत के जरवाला में एक ढाई मंजिल का घर आग की भेंट चढ़ गया है। घटना वीरवार शाम की है जब गांव के साथ लगते जंगल में आग लगी हुई थी। शाम को आग की लपटों ने एक रिहायशी मकान को अपने चपेट में ले लिया। जब तक परिवार के लोग व गांव के लेाग मौके पर पहुंचते तब तक पूरा घर स्वाह हो गया था।
मकान मालिक भीम सेन और मानसुख ने कहा कि चार कमरों के घर के साथ इसमें रखा सामान भी राख हो गया है। कहा कि स्प्रे पंप के साथ घास काटने की मशीन सहित कई सामान जल गया है। पीड़ित भीम सेन ने कहा कि वह अपने पिता के इलाज के लिए कुल्लू आए थे ओर उन्हें फोन से सूचना मिली कि उनका घर आग लगने से जल गया है। कहा कि इस घर को अभी नया बनाया था और इसका रिपेयर का काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि जंगल में लगी आग से उनके सेब के भी करीब 50 से अधिक पेड़ भी आग में जल गए हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सड़क से घर काफी दूर है ऐसे में अग्निशमन विभाग को भी सूचना नहीं दी गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाए। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि आग से हुए नुकसान का आंकलन करने के आदेश पटवारी को दिए गए हैं। प्रशासन की तरफ से नियमावली के तहत हर संभव मदद की जाएगी।
Trending Videos