{"_id":"6a6dc6a4f8f7426d340b740c","slug":"abvp-protested-against-the-fee-hike-kullu-news-c-89-1-ssml1013-182997-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव की बहाली की भी उठाई मांग
कुल्लू, मनाली और बंजार इकाइयों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
...
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कुल्लू, हरिपुर और बंजार इकाइयों ने शनिवार को मांगों को लेकर अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। एबीवीपी ने विश्वविद्यालयों में बढ़ाई गई फीस का विरोध किया। फीस कम करने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई गई। ज्ञापन में एबीवीपी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 25 से 30 प्रतिशत तथा डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत तक की गई फीस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाई।
जिला संयोजक ऋतिक कार्तिक ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो एबीवीपी प्रदेशभर में आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी होने पर परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। संवाद