{"_id":"6a6c7752e5bbc1ce8604fdf9","slug":"complete-your-lpg-e-kyc-by-august-15-kullu-news-c-89-1-ssml1015-182903-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एलपीजी की ई-केवाईसी 15 अगस्त तक करवा लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एलपीजी की ई-केवाईसी 15 अगस्त तक करवा लें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं के लिए जारी की अंतिम तिथि
समय पर प्रक्रिया पूरी न करने पर ब्लाॅक होंगे कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त तक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के घरेलू गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक किए जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें घरेलू सिलिंडर की सुविधा नहीं मिल पाएगी और कामर्शियल दाम पर उन्हें कनेक्शन मिलेगा। गैस एजेंसियों के मुताबिक लंबे समय से बंद गैस कनेक्शनों की पहचान करने और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत कुल्लू के उपभोक्ताओं के लिए भी 15 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। गैस कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि जो उपभोक्ता तय समय तक ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनके कनेक्शन 15 अगस्त के बाद अस्थायी रूप से निष्क्रिय किए जा सकते हैं। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से जल्द अपनी नजदीकी गैस एजेंसी या अधिकृत केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
ढालपुर के सरवरी स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर राजीव तलवार ने कहा कि उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करवाने के लिए अधिकृति केंद्र में आने की भी जरूरत नहीं है। वह स्वयं इंडियन ऑयल वन एप के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। प्रदेशभर में चल रहे इस अभियान से गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी। फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगेगी और पात्र उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने में सुविधा होगी।