फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After being installed in Mother Hidimba royal palace, Lord Raghunath sets forth.

Kullu News: माता हिडिंबा के राजमहल में विराजमान होने के बाद निकलते हैं भगवान रघुनाथ

Sun, 25 Oct 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
After being installed in Mother Hidimba royal palace, Lord Raghunath sets forth.
हिडिंबा माता मनाली दशहरा उत्सव में विराजमान। संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में माता हिडिंबा की अहम भूमिका रहती है। उत्सव के आगाज से लेकर अंत तक निभाई जाने वाली देव परंपराओं में माता का विशेष स्थान है।
विज्ञापन

उत्सव के आगाज की बात करें तो तब तक भगवान रघुनाथ अपने देवालय से उत्सव के लिए रवाना नहीं होते जब तक माता राज महल में विराजमान नहीं होतीं। उत्सव के बीच निभाई जाने वाली देव परंपराओं में जलेब और मोहल्ला में भी अहम भूमिका होती है। उत्सव के दूसरे दिन से शुरू होने वाली नरसिंह की जलेब तब तक हिडिंबा के शिविर से आगे नहीं बढ़ती जब तक राजा माता के अस्थायी शिविर में माथा नहीं टेक लेते।
विज्ञापन

मोहल्ला भी तब तक शुरू नहीं होता जब तक माता रघुनाथ के अस्थायी शिविर और चानणी में हाजिरी नहीं लगातीं। सबसे पहले माता की हाजिरी लगती है, उसके बाद तमाम घाटियों से पहुंचे देवी-देवता हाजिरी लगाते हैं। माता के गूर देवी सिंह का कहना है कि उत्सव का आगाज करने से पहले रघुनाथपुर से छड़ी माता को लेने के लिए रामशिला आती है। उसके बाद माता आगे बढ़ती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed