{"_id":"6a5b5b529e176489c10a8078","slug":"applications-open-for-admission-to-jnv-lari-kullu-news-c-89-1-ssml1012-181775-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जेएनवी लरी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जेएनवी लरी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) लरी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी। इसके लिए अभ्यर्थी लाहौल-स्पीति जिले का निवासी होना आवश्यक है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने बताया कि चयन परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। उन्होंने अभिभावकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। आवेदन एवं विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। संवाद