{"_id":"6a5b762e6c21b333e40b1c6d","slug":"security-wall-should-be-built-from-machine-nala-to-bakshahal-vibha-kullu-news-c-89-1-klu1002-181814-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन नाला से बकशाहल तक लगाई जाए सुरक्षा दीवार : विभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन नाला से बकशाहल तक लगाई जाए सुरक्षा दीवार : विभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद सदस्य ने उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला परिषद (जिप) ज्येष्ठा वार्ड की सदस्य विभा सिंह ने उपायुक्त अनुराग चंद्र को मांगपत्र सौंपकर देवगढ़ गोही पंचायत के मशीन नाला से बकशाहल तक सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। बताया कि 2023 और 2025 की बाढ़ के कारण क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था। इससे कई पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हुई है।
मांगपत्र में कहा गया है कि देवगढ़ गोही, रैला, कोठी भलान, भलान-2 और तलाड़ा पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए बकशाहल क्षेत्र में क्रेटवाॅल और कंक्रीट सुरक्षा दीवार का निर्माण आवश्यक है। विभा सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो और चरण तीन परियोजनाओं से प्रभावित है।
उन्होंने तलाड़ा पंचायत के सपांगणी क्षेत्र में चल रहे क्रेटवाॅल कार्य की तर्ज पर मशीन नाला से बकशाहल तक सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए एनएचपीसी को निर्देश देने का आग्रह किया है। उपायुक्त अनुराग चंद्र ने इसे प्राथमिकता के आधार पर एस्टीमेट तैयार करने और एनएचपीसी से वित्तीय सहयोग करवाने का आश्वासन दिया है। संवाद