फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners should be paid arrears: Sohal

पेंशनरों को किया जाए एरियर का भुगतान : सोहल

Sat, 18 Jul 2026 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Pensioners should be paid arrears: Sohal
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू ने बैठक कर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू की बैठक शनिवार को शाड़ाबाई कॉलोनी परिसर में अध्यक्ष के सोहल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों के समक्ष आ रहीं विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। समाधान को लेकर मंथन किया।
अध्यक्ष सोहल ने कहा कि सरकार की ओर से 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को घोषित एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि एरियर भुगतान में मौजूद विसंगतियों को भी दूर किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि लंबे समय से एरियर का भुगतान लंबित होने के कारण पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैठक में 20 जुलाई को प्रस्तावित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस दौरान केंद्रीय बैठक में उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने पेंशनरों के लिए अलग शिकायत निवारण प्रकोष्ठ गठित करने की मांग भी उठाई। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पेंशनरों से जुड़े सभी लंबित मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed